फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा आईपीएच का एसडीओ

Sun, 25 Oct 2020 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में विजिलेंस टीम ने शनिवार देर रात जल शक्ति विभाग यानी आईपीएच के एक एसडीओ को 19000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस ने जाल बिछाकर कांगड़ा जिले के जल शक्ति विभाग उपमंडल मनेई के एसडीओ कमल कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि विजिलेंस धर्मशाला के डीएसपी बलबीर जसवाल ने की है। बलबीर जसवाल ने बताया कि शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के ठेकेदार अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एसडीओ उनके रिश्वत की मांग कर रहा है। ठेकेदार के खाते में विभाग की ओर से सरकारी विकास कार्य करने की एवज में 20,000 रुपये की राशि डाली गई थी।

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार एसडीओ दवाब डाल रहा था कि 20000 रुपये की राशि उसे दे दी जाए। ठेकेदार ने यह बात विजिलेंस को बता दी। इसके बाद विजिलेंस की ओर से जाल बिछाया गया और ठेकेदार ने एसडीओ के साथ 19000 रुपये में डील फाइनल कर ली। दोनों में बात तय हुई कि शनिवार देर शाम सलोल के पास रिश्वत की राशि दी जाएगी। सलोल के पास एसडीओ ने जैसे ही अपनी गाड़ी रोककर ठेकेदार से 19000 रुपये रिश्वत की राशि ली तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान खुद विजिलेंस के डीएसपी बलबीर जसवाल मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें