हिमाचल के ऊना में पंडोगा के पास एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा लुढ़की। हादसे में आठ स्कूली बच्चे जख्मी हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।
घटना के वक्त बस में लगभग 20 बच्चे मौजूद थे। उधर, सूचना मिलते ही पंडोगा चौकी प्रभारी ज्ञान चंद अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की आगामी कानूनी छानबीन शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को एक निजी स्कूल की बस स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी वक्त पंडोगा के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और साथ लगते खेतों में लुढ़क कर पलट गई।