स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नादौन शाखा से 32 लाख रुपयों के चोरों से पुलिस ने 6 लाख 86 हजार, 900 रुपये और बरामद करने में सफलता पाई है। करनाल के जंगल में जमीन के नीचे दबा कर रखा गया यह धन पकड़े गए चोरों की निशानदेही के आधार पर बरामद हुआ है।
नादौन थाना से थाना प्रभारी जसबीर ठाकुर की अगुआई में गई पुलिस टीम ने इस धन को अपने कब्जे में लेकर बाकि बचे धन को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक पुलिस कुल 17 लाख 86 हजार, 900 रुपये की रकम कब्जे में लेने में कामयाब हुई है।
गौरतलब है कि 8 अगस्त को स्टैट बैंक की नादौन शाखा से 13 से 15 साल के बच्चों ने 32 लाख रूपयों से भरा बैग उड़ा लिया था व पुलिस टीम तब से ही चोरों का पीछा कर रही थी।
कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने इन चोरों को दबोच लिया था व उनसे लूटी गई कुछ रकम निकलवाने में कामयाब हुई थी। बाकि रकम के लिए अपराधियों से पूछताछ की जा रही है उसी के चलते यह रकम करनाल के जंगलों से जमीन के नीचे से बरामद करने में सफलता मिली है।
थाना प्रभारी जसबीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों से पहले 11 लाख रूपये तथा इस बार 6 लाख, 86 हजार, 900 रुपये सहित कुल 17 लाख 86 हजार, 900 रुपये की राशि बरामद कर है। बाकि कि राशि के लिए तहकीकात जारी है।