फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ ऑफिस की स्टेनो ढाई हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी

Sat, 27 May 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर के स्टेनो ढाई हजार रुपये रिश्वत लेती रंगे हाथ पकड़ी गई है। गाड़ी की ऑनरशिप बदलने और नंबर रिटेन करने की एवज में महिला कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय हमीरपुर में जाल बिछाया और महिला कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा है। महिला कर्मचारी शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरटीओ कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत सुनीता नड्डा शुक्रवार सुबह ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई है। महिला कर्मचारी सुनीता नड्डा ने देशराज पुत्र भगत रात निवासी गुधवीं डाकघर बोहणी से गाड़ी की ऑनरशिप बदलने, गाड़ी की आरसी पर दर्ज वैधता की तिथि ठीक करने और एक गाड़ी का आरसी नंबर रिटेन करने की एवज में ढाई हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


मामले की शिकायत देशराज ने विजिलेंस विभाग में की। इसके चलते विजिलेंस के निरीक्षक प्यार चंद के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय में जाल बिछाया। विजिलेंस टीम ने महिला कर्मचारी को ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, एएसपी विजीलेंस हमीरपुर बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी महिला को ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें