फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लौट रहे व्यापारी से दिन दहाड़े चार लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर जिले में चोर दिनदहाड़े लाखों रुपए चुराकर फरार हो गए। मामला पांवटा का है। चोर एक व्यापारी के चार लाख रुपये ले उड़े। व्यापारी ने बैंक शाखा से राशि निकाली थी। दूसरे बैंक में मकान की किस्त जमा करवानी थी। यह घटना वीरवार सुबह सवा ग्यारह बजे की है। सूचना पर डीएसपी योगेश रोल्टा और एसएचओ भीष्म ठाकुर ने पुलिस टीम सहित मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन


बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पांवटा नप के वार्ड-11 की एकता कॉलोनी निवासी दलीप सिंह (68) ने मकान ऋण की किस्त जमा करवानी थी। करीब 11 बजे स्कूटर पर एक बैंक से चार लाख रुपये निकालकर लौटे। निकाली गई राशि स्कूटर की डिक्की में रखी और घर से दूसरे बैंक की पास बुक लेने गए।

स्कूटर भी ले गए साथ

स्कूटर को गली में खड़ा कर दिया। जब बाहर निकले तो स्कूटर गायब था। थोड़ी दूरी पर जाकर देखा तो स्कूटर की डिक्की तोड़ी हुई मिली। व्यापारी के पुत्र रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि चोर स्कूटर को घसीटते कुछ दूरी तक ले गए थे। घटना की सूचना पांवटा पुलिस को दी गई।

उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि बैंक शाखा के भीतर एवं बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। पड़ोसी राज्य के बैरियर और पुलिस को भी सूचित कर दिया है। चोर को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीछा कर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस टीम बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। व्यापारी दलीप सिंह ने बैंक से नकदी लेकर स्कूटर की डिक्की में रखी। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति भी दिख रहा है।

यह संभवतया रैकी कर रहा होगा। दलीप सिंह नकदी बिना किसी बैग या लिफाफे के हाथ में बाहर तक ले गए। चोर की नजर पड़ गई। आशंका है कि आरोपी ने व्यापारी का घर तक पीछा किया। व्यापारी के स्कूटर को बाहर खड़ा करने से चोर ने नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें