फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटकर 3.40 लाख उड़ाकर ले गए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
यूको बैंक जुखाला (गसौड़) में चोरों ने एटीएम मशीन के सेफ को काटकर 3,40,800 रुपये उड़ा लिए। सनसनीखेज वारदात के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले की सीमाएं सील कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। चोरों ने गैसकटर से पहले शटर को काटा और फिर एटीएम मशीन के सेफ को। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी का पता सुबह छह बजे लगा।
विज्ञापन

पढ़ें, एटीएम काटकर 28 लाख रुपए उड़ाकर ले गए लुटेरे
मकान मालिक ने बंद शटर और बिजली की तारें टूटी हुई देखीं तो इसकी सूचना एटीएम की सफाई करने वाले कर्मचारी को दी। सफाई कर्मचारी ने शाखा प्रबंधक को बताया। इसके बाद नम्होल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर चोरों ने पेंट का स्प्रे कर दिया। कंप्यूटर से निकाली सूचना के अनुसार पता चला कि यह घटना रात को एक से डेढ़ बजे के बीच हुई।
विज्ञापन

पहले शटर काटा फिर भीतर घुसे

पुलिस सूत्रों के अनुसार मशीन का सेफ काटने को गैस कटर का इस्तेमाल किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोरों ने पहले शटर को काटा। फिर भीतर दाखिल हुए और गैस कटर से मशीन को काटकर नकदी निकाली। भीतर दाखिल होते वक्त दो युवा सीसीटीवी की फुटेज में दिखे हैं। कुछ सेकेंड की इस फुटेज में चेहरे नहीं दिख रहे। दोनों ने चेहरे को मंकी कैप से ढक रखा था।

सूचना पर बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के साथ अपने अधिकारियों को भी दी। बैंक के एटीएम का जिम्मा संभालने वाली कंपनी एजीएस के एरिया मैनेजर सुनील ठाकुर और यूको बैंक के जोनल मैनेजर एसके वप्पा भी पहुंचे। एएसपी मनमोहन शर्मा और डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र ने घटना पर पहुंचकर छानबीन की। मंडी से बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने भी सुराग जुटाए हैं।

एटीएम मशीनों को लगाने वाली कंपनी के एरिया मैनेजर सुनील ठाकुर ने बताया कि एटीएम मशीन में सोमवार सुबह पांच लाख रुपये डाले गए थे। अंतिम ट्रांजेक्शन शाम करीब 7:30 बजे हुई। कुल 3,40,800 रुपये की चोरी हुई है। एएसपी मनमोहन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें