हिमाचल के जिला कुल्लू में सीबीआई अफसर बनकर आए तीन लुटेरों ने एक युवक से लूटपाट कर डाली। कुल्लू घूमने आए युवक से शातिर नकदी और मोबाइल फोन उड़ा ले गए।
सीबीआई के अधिकारी बनकर आए तीन शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात का शिकार बने युवक के शोर मचाने के बाद लोगों के सहयोग से एक आरोपी को तो दबोच लिया मगर दो मौके से फरार हो गए हैं।
पुलिस ने युवक कर शिकायत पर 382 और 34 के तहत मामला दर्ज कर भाग निकले दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ निवासी युवक 16 जुलाई की रात करीब एक बजे कुल्लू पहुंचा था।