22 साल के युवक ने रिटायर्ड टीचर के सिर और गर्दन पर दराट से वार कर मौत के घट उतार दिया। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कपाहड़ा कस्बे में एक युवक ने दराट से सिर और गर्दन पर कई वार कर रिटायर्ड टीचर की हत्या कर दी।
आरोपी ने दराट से प्रहार कर बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग की पत्नी का हाथ भी काटकर अलग कर दिया। महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसपी राहुल नाथ और डीएसपी घुमारवीं पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे।
हमलावर युवक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।