फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दराट से काट डाला टीचर, पत्नी का हाथ काटकर किया अलग

Tue, 20 Jun 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं/भराड़ी(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
22 साल के युवक ने रिटायर्ड टीचर के सिर और गर्दन पर दराट से वार कर मौत के घट उतार दिया। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कपाहड़ा कस्बे में एक युवक ने दराट से सिर और गर्दन पर कई वार कर रिटायर्ड टीचर की हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी ने दराट से प्रहार कर बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग की पत्नी का हाथ भी काटकर अलग कर दिया। महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसपी राहुल नाथ और डीएसपी घुमारवीं पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। 

हमलावर युवक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आई पत्नी का हाथ काटकर किया अलग, पीजीआई रेफर

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कपाहड़ा गांव के रिटायर्ड टीचर लेखराम अपने घर में काम कर रहे थे। इस दौरान राहियां गांव का मनोज उर्फ मनु वहां आया। उसने लेखराम के सिर और गर्दन पर दराट से हमला कर दिया। युवक ने वृद्ध पर करीब 6 वार किए। 

लेखराम के चिल्लाने पर उसकी पत्नी फूलां देवी बाहर निकलीं और पति को बचाने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने महिला पर भी हमला कर दिया। इससे फूलां देवी का हाथ अलग हो गया। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। घायल अवस्था में फूलां देवी को अस्पताल पहुंचाया। यहां से बिलासपुर और फिर पीजीआई रेफर कर दिया। 

मामले की खबर फैलते ही आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। पंचायत उपप्रधान विनय कुमार ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 22 साल है। वह अपने साथ दराट लेकर आया था। युवक वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकला था।

घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर युवक खून से सने कपड़ों को बदल रहा था तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में जाकर एसपी बिलासपुर और डीएसपी घुमारवीं ने भी घटनास्थल का जाकर मुआयना किया। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें