फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की एक और छात्रा से होटल में रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दोस्त के साथ घूमने निकली पॉलीटेक्निक कॉलेज रोहडू की एक और छात्रा के साथ भी बलात्कार हुआ है। छात्रा ने खुद थाने आकर आपबीती सुनाई है। पुलिस के अनुसार सोलन घूमने गई पॉलीटेक्निक कॉलेज रोहडू की दूसरी छात्रा के साथ भी बलात्कार हुआ है।
विज्ञापन


कॉलेज के ही एक छात्र ने सोलन में छात्रा के साथ बलात्कार किया है। शुक्रवार को छात्रा ने पुलिस थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई तथा साथी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में एक छात्र को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि दूसरा छात्र अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छात्रा का मेडिकल करवा रही है।
विज्ञापन

दोनों छात्राएं गई थी घूमने

25 अप्रैल को पॉलीटेक्निक कॉलेज रोहडू की दो छात्राएं व दो छात्र घूमने सोलन गए थे। इनमें से एक छात्रा ने शनिवार दो मई को रोहडू थाने पहुंचकर साथी छात्र के खिलाफ जबरन बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था। सोमवार को दूसरी छात्रा ने भी पुलिस थाने आकर आपबीती सुनाई है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह घूमने के इरादे से सोलन गए थे। सोलन में एक होटल के कमरे में साथी युवक ने उसका बलात्कार किया। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।
 
रोहडू पुलिस थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज की दूसरी छात्रा ने भी बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। एक छात्र को पकड़ा लिया गया है जबकि दूसरा छात्र अभी भी पकड़ में नहीं आया है। छात्रा का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें