फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! ससुर बना हैवान, बहू से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सो रही अपनी बहू के साथ एक शख्स ने दुराचार कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेटे की गैरमौजूदगी में इस कृत्य को अंजाम दिया। बाद में महिला ने अपने पति और परिजनों को आपबीती बताई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भोलू राम के रूप में हुई है। आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी करता था अश्लील हरकतें

पुलिस के मुताबिक घुमारवीं के एक गांव की इस विवाहिता का आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में आरोपी ससुर अकसर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। उसने इसका विरोध भी किया। मगर आरोपी नहीं माना।

आठ सितंबर को जब वह अपने कमरे में सोई हुई थी तो उसने वहां पहुंचकर उसके साथ दुराचार किया। विवाहिता ने घुमारवीं थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी भूपेंद्र कंवर ने इसकी पुष्टि की है। उधर, इस घटना के बाद इलाके के लोग सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें