फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही 10वीं की छात्रा से अगवा कर रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही दसवीं की छात्रा को एक शादीशुदा शख्स अगवा कर ले गया। बाद में इसके साथ दुराचार कर दिया। मामला हिमाचल के जिला मंडी के सरकाघाट का है। यहां दसवीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसला कर घर से भगाकर दुराचार करने का मामला सामाने आया है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुराचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा के पिता ने स्थानीय अदालत में धारा 156(3) के तहत अर्जी लगा कर बयान दिया है कि 26 नवंबर को वह अपने निजी कार्य से घर से बाहर था और उसकी बेटी स्कूल गई थी।

लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंची। उन्होंने रिशतेदारों एवं उसकी सहेलियों के घर बेटी की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार

बेटी गायब होने पर पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट सरकाघाट पुलिस में करवाई। बाद में जब उसकी बेटी मिली तो उसने बताया कि केकौहण गांव के एक व्यक्ति जो शादी शुदा है, वह बहला फुसला कर उसे ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पीढ़ित छात्रा के पिता के अनुसार आरोपी व्यक्ति के परिजन भी इस मामले में संलिप्त हैं।

डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय अदालत केआदेश पर आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और अपराधिक षड़यंत्र रचने बारे 120 बी तथा बाल यौन शोषण अधिनियम 2012 के अनुच्छेद 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। शीघ्र ही पुलिस उसे हिरासत में ले लेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें