फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तीन साल करता रहा दुराचार

Fri, 01 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
'वो पहले से ही शादीशुदा है लेकिन शादी करने का झांसा देकर तीन साल तक मेरी अस्मत लूटता रहा। मामला चंबा जिले का है।' पुलिस ने आरोपी पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने पिछले तीन सालों से शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने चंबा अस्पताल में युवती का मेडिकल करवाया है जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। युवती ने आरोप लगाया है कि अशोक कुमार पुत्र धन्नो गांव चंदरोली डाकघर बरौर उसे तीन सालों से शादी का झांसा देकर दुराचार कर रहा था। लेकिन अशोक कुमार पहले से शादीशुदा है।

जब उसे इस बात का पता चला तो उसने पुलिस में आरोपी की शिकायत करवा दी। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि युवती की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। यह मामला भादंसं की धारा 376 व 342 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें