फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल में एक नाबालिग छात्रा ने अपनी ही पंचायत के युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने कहा कि चार महीने पहले उसकी आरोपी युवक से जान पहचान हुई थी।

युवक ने उसे एक मोबाइल खरीद कर दिया और बताया कि इसे किसी को दिखाना मत। एक रात इस युवक ने उसे मोबाइल पर फोन किया और मिलने के लिए बाहर बुलाया।
विज्ञापन

महीनों से कर रहा था दुराचार

जब वह उससे मिलने गई तो उसने उसके साथ दुराचार किया। जब उसने ऐतराज जताया तो युवक ने शादी का वायदा किया। इसके बाद दो तीन महीने से ऐसा चलता रहा।

लड़की ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करता रहा। साथ ही यह भी कहता था कि तुम्हारी उम्र अभी छोटी है। 19 जून को उसके माता-पिता कहीं बाहर गए हुए थे तो उसने फोन कर फिर बुलाया और दुराचार किया। जब वह दूसरे दिन अपने घर आई तो उसने परिजनों को सारी बात बता दी।

इस पर रविवार को छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें