फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने छह साल की मासूम से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में छह साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। घटना पर्यटन नगरी मनाली से सटे गजां गांव की है। जहां पर एक चचेरे भाई ने अपनी ही 6 साल की बहन को हवस का शिकार बनाया है। ऐसा कर उसने सामाजिक ताने बाने को हिला कर रखा दिया है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मनाली थाने में दर्ज पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गजां गांव में एक शख्स ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन की अस्मत लूट ली है। हालांकि पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि मासूम का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन

मासूम अस्पताल में एडमिट

जिला अस्पताल कुल्लू में मासूम बच्ची का इलाज भी चल रहा है। डीएसपी मनाली पूर्ण चंद ठुकराल के अनुसार पीड़ित नन्हीं के माता-पिता एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे। जब वे शादी से घर आए तो लकड़ी की हालत देख परेशान हो गए। मासूम ने आपबीती जब माता-पिता को बताई तो उनके होश उड़ गए।

माता-पिता ने इस दर्दनाक घटना की शिकायत मनाली थाने में दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने धारा 376 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें