फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं चिल्लाती रही वो रात भर अस्मत लूटता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैं घर पर अकेली थी। उसने दरवाजा खटखटाया और जबरन घर में घुस आया। मैं चिल्लाने लगी तो उसने मेरा मुहं दुपट्टे से और हाथ रस्सी से बांध दिए। मैं खुद को बचाने की कोशिश करती रही, विरोध करती लेकिन दरिंदे का दिल नहीं पसीजा। उसने मेरे साथ पूरी रात दुराचार किया।
विज्ञापन


सुबह होते ही वो घर से भाग गया और कहा कि अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो जान से हाथ धो बैठोगी। मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू का है। कुल्लू के आउटर सिराज की एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि महिला ने निरमंड पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
Trending Videos

घर पर अकेली देख बनाया हवस का शिकार

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 जनवरी को वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान रात को करीब 9 बजे एक व्यक्ति ने उसके कमरे के दरवाजे पर आहट की। जब वह अपने कमरे का दरवाजा खोलने गई तो वह जबरन अंदर घुस आया और मुझसे जबरदस्ती करने लगा। महिला ने जब उसे अपने कमरे से बाहर जाने को कहा तो उसने मुंह बांधकर उसके साथ जबरदस्ती की और दुराचार किया। उसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि महिला ने ०निरमंड पुलिस को फोन पर सूचित किया और निरमंड पुलिस का एक दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाबालिग से छह दिन तक किया रेप

प्रदेश में रेप की वारदातें बढ़ने लगी हैं। अभी हाल ही में कुल्‍लू के पटारना गांव में गैंगरेप का मामला सामने आया था। दो लोगों ने मिलकर 14 साल की नाबालिग से छह दिन तक जबरन दुराचार किया था। वारदात के वक्‍त पीड़िता घर पर अकेली थी। नाबालिग के मां बाप किसी कार्य से बाहर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी।

इसका फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी 7 से 12 दिसंबर तक उससे दुष्कर्म करते रहे। वो गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिदों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब मां बाप घर वापस आए तो पीड़ित ने किसी तरह हिम्‍मत जटाकर मां बाप को आपबीती सुनाई। अभी तक आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें