फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद बेड बॉक्स में बंद कर दी मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहला फुसलाकर पहले तो शातिर ने नाबालिग छात्रा को एक महिला के घर बुलाया। फिर रेप करने के बाद उसे बेड बॉक्स में बंद कर दिया। इस पूरी वारदात में महिला भी उसके साथ रही।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार युवक और महिला को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने पिछले रविवार को इस छात्रा को इलाके में रहने वाली एक महिला के घर से बरामद किया था।
विज्ञापन

घर से लापता था छात्रा

मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार यह छात्रा पिछले तीन चार दिन से अपने घर से लापता थी। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि युवक और महिला एक संस्थान में इकट्ठे काम करते थे।

इस युवक की इस छात्रा से जान पहचान थी। युवक ने मिलने के लिए छात्रा को महिला के घर बुलाया था। यहां पर इसके साथ दुराचार कर दिया। बाद में अपने घर पुलिस को आता देख छात्रा को बेड बाक्स में छुपा दिया।

बाद में जब पुलिस ने छात्रा को बेड बॉक्स से बाहर निकाला तो छात्रा ने सारी कहानी बताई। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार कर दिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार महिला और युवक को 26 तक न्यायालय से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें