फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को घसीटकर जंगल में ले गया और लूट डाली आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वो चिल्लाती रही लेकिन दरिदें का दिल नहीं पसीजा। नाबालिग की बाजू पकड़कर जबरदस्ती घसीटता हुआ उसे जंगल की ओर ले गया और आबरू लूट डाली। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। नादौन के एक क्षेत्र की नाबालिग से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है जहां रिपोर्ट में भी दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। नाबालिग ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे वह अपनी चाची से मिलने जंगल के रास्ते से जा रही थी।

घसीटते हुए झाडिय़ों के पीछे ले गया दरिंदा

वहां सरवन कुमार (29) पुत्र दीनानाथ ने उसे घेर लिया तथा उससे छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग ने दरिंदे के चंगुल से छूटने की कोशिश की लेकिन सरवन ने उसे दबोच लिया। दरिंदा उसे घसीटते हुए झाडिय़ों के पीछे ले गया। उसने नाबालिग का मुंह बंद कर दिया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

बदहवास युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घर में अकेली पाकर बनाया हवस का शिकार

वहीं कुल्लू जिले में भी दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस थाना भुंतर के तहत गांव शाक्टी की एक महिला को गांव के एक शख्स ने अपनी हवस का शिकार बना दिया। महिला पास के जंगल में गई हुई थी कि आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाक्टी गांव की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 अप्रैल को वह गांव के पास वाले जंगल में गई हुई थी कि तभी वहां पर आरोपी फतेह चंद आ धमका। उसने उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं फतेह चंद ने उसे कहा कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

उधर, इस मामले को लेकर डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें