फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शर्मनाक! भतीजे ने बुआ को बनाया हवस का शिकार

सदर थाना चंबा में युवती से दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। युवती (20) की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन कुमार पीडि़त युवती का रिश्ते में भतीजा लगता है।


युवती ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि वे 30 मई को गांव के साथ लगते जंगल में पशुओं को चराने गई थी, जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।

जान से मारने की धमकी दी

इसके बाद आरोपी ने युवती को धमकाया कि वे इस बारे में किसी को न बताए, नहीं तो वे उसे जान से मार देगा। इसी बात के डर से वे इतने दिन चुप रही और युवती ने यह बात सभी से छिपाए रखी।

बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आखिरकार सदर थाना में शुक्रवार दोपहर बाद युवती ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद कार्यकारी एसएचओ सकीनी कपूर की अगुवाई में पुलिस ने महज कुछ घंटों में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके बाद उसे सदर थाने में लाया गया। पुलिस ने पीडि़त युवती का मेडिकल जिला अस्पताल में करवा लिया है।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी पवन कुमार (26) पुत्र किरू राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें