फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में पति पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का मामला दर्ज, एक साल पहले हुई है शादी

Tue, 03 Sep 2019 06:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में एक महिला ने पति पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है। करीब एक साल पहले ही महिला की शादी हुई है। महिला ने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के अलावा दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की 376, 406, 417, 494, और 498 ए व आईटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने लगाए ये आरोप

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसका उत्पीड़न कर रहा है और उसकी रजामंदी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। यही नहीं, पति ने उसका वीडियो भी बनाया है।

पुलिस का कहना है कि करीब आठ पन्नों के शिकायती पत्र के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच चल रही है और उसका मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। मुकदमा सोमवार देर रात पंजीकृत किया गया है।

आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें