हिमाचल के राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्रा एक सीनियर छात्र पर रैगिंग करने के आरोप लगाए हैं। छात्रा की शिकायत है कि ये छात्र उसका पीछा करने के साथ साथ सरेआम छेड़खानी करता है।
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र की तलाश में सुंदरनगर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कांगू में आरोपी के घर पर भी पहुंची लेकिन यह घर से गायब था। फिलहाल पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है।
उधर, कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी को जांच सौंपी है। सोमवार तक कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट आने तक आरोपी छात्र को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है। बहुतकनीकी कॉलेज में यह रैगिंग का पहला मामला नहीं है। पहले भी यहां रैगिंग हो चुकी है।