फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग के आरोपी छात्र निलंबित, हॉस्टल से भी निकाला

Sat, 13 Feb 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के कालूझंडा स्थित निजी विवि में रैगिंग के आरोपी चारों छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इन्हें हॉस्टल से भी बाहर कर दिया गया है। इनके परिजनों को भी विवि में बुलाया गया है। विवि के एक छात्र ने कॉलेज के बीबीए के चौथे वर्ष के छात्र लवीश, बीएलएल चौथे वर्ष के छात्र हितेश ठाकुर, बीएचएम के चौथे वर्ष के मनीष चौहान तथा बीटेक के छात्र साहिल डोगरा पर रैगिंग का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बरोटीवाला पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। छात्र का कहना है कि इस मामले में उसने विवि प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 10 फरवरी को कमरे में उसकी पिटाई की गई। 11 को विवि के गेट पर फिर उसे पीटा गया। वहां सुरक्षा कर्मी भी तैनात थे लेकिन किसी ने उन्हें नहीं छुड़ाया। रूम मेट सुशांत गुलेरिया को चोटें आई हैं।

पीड़ित छात्र ने अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर परिजनों ने विवि पहुंच कर एंटी रैगिंग कमेटी को शिकायत पत्र सौंपा। कमेटी ने शिकायत मिलते ही चारों छात्रों को विवि से निलंबित कर दिया है। इन चारों छात्रों को हॉस्टल से भी बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार अजय पौद्यार ने बताया कि विवि में किसी प्रकार की रैंगिग नहीं होती है। पुलिस में मामला दर्ज होने पर चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इधर, निलंबित छात्रों का कहना है कि वे निर्दोष हैं। उन्हें बेवजह मामले में घसीटा गया है।

एएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मारपीट तथा रैगिंग का केस बनाया है। छात्र का मेडिकल कराया गया। इसके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें