फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में रैगिंग, जूनियर से साफ कराते थे थूक और टॉयलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन के कालू झिंडा स्थित महाराजा अग्रसेन विवि में रैगिंग का मामला सामने आया है। होटल मैनेजमेंट के प्रथम साल के छात्र ने सिविल इंजीनियरिंग के चार सीनियर छात्रों पर रैगिंग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीडि़त का आरोप है कि आरोपी छात्र जमीन पर थूकते थे और उससे साफ कराते थे।
विज्ञापन


टायलेट भी उससे साफ करवाया जाता था। उससे बीड़ी, माचिस भी मंगवाते थे। सीनियरों की हरकतों से परेशान युवक ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। उसके बाद चार छात्रों के खिलाफ पुलिस ने रैगिंग का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सोलन बिशेर सिंह ने कहा कि आरोपों की छानबीन की जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वार्डन को थी जानकारी लेकिन नहीं की कोई कार्रवाई

शिमला जिले के रोहड़ू निवासी पीडि़त छात्र का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सिविल इंजीनियर के कुछ छात्र उसकी रैगिंग ले रहे थे। 10 फरवरी को देर सायं उसके कमरे में लवीश, हितेश, मनीष और साहिल डोगरा आए और उसके व रूम मेट के साथ मारपीट की।

इस बात का वार्डन को भी पता था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़त छात्र का कहना है कि 11 फरवरी को उसे विवि के मुख्य गेट पर गार्ड के सामने लोहे के ग्रिप से पंच मार कर बुरी तरह से जख्मी किया। जब विवि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन उन्हें पुलिस में मामला दर्ज कराना पड़ा।

विवि के रजिस्ट्रार अजय पौडार ने बताया कि दो छात्रों की आपसी लड़ाई है जिसे रैगिंग का नाम दिया जा रहा है। विवि में एंटी रैगिंग कमेटी है, लेकिन उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। दोनों छात्रों को आमने-सामने बैठा कर पूछा जाएगा। जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें