फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लेकर लंदन तक, जेलर के डांस ने मचाई धूम

Fri, 12 Feb 2016 07:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की सालेम जेल के जेलर साहब शंकरन जब भांगड़े की धुन पर थिरके तो रातोंरात हीरो बन गए।
विज्ञापन


शकंरन के अजीबो-गरीब डांस स्टेप ने लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल है कि दुनिया भर खबरिया साइटों में छा गया है।

मिरर से लेकर डेलीमेल तक सैकड़ों साइटों पर शंकरन का वीडियो देखा गया। लेकिन जेलर साहब को जेल में साथियों के सामने भांगड़ा करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

क्या खाकी पहनने वालों का थिरकने को नहीं होता? वे भांगड़ा क्यों नहीं कर सकते हैं? क्या वे इंसान नहीं हैं? ऐसे तमाम सवाला शंकरन के निलंबन पर आपके जेहन में भी उठ सकते हैं।
विज्ञापन


तो आपके बता दें कि शंकरन ने हरकत भले ही मनोरंजन वाली की है, लेकिन जगह और मौका गलत चुना लिया। शंकरन को ऑन ड्यूटी, जेल के अंदर, साथियों के साथ मौज-मस्ती करते देखा गया, जो कि कानून के रखवालों की गरिमा और जेल के अनुशासन के सख्त खिलाफ है।

लिहाजा, शंकरन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई और उन्हें निलंबन झेलना पड़ा। 58 वर्षीय शंकरन पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने के लिए उन्होंने ऐसा किया। जिससे जेल और पुलिसिया महकमें की बदनामी हुई है।


विज्ञापन

देश से लेकर विदेश तक, न्यूज साइटों पर छाए शंकरन

शंकरन पर इससे पहले भी दूसरे आरोप लग चुके हैं, जिनमें कैदियों से बाल कटवाना और मसाज करवाना भी शामिल है।

शंकरन के डांस पर यूनाइटेड किंगडम की बड़ी न्यूज साइट डेलीमेल ने अपनी हेडलाइन में लिखा कि ''गोइंड आउट विद ए बैंग-रा? इंडियन प्रिजन ऑफिसर इज सस्पेंडिड आफ्टर अ वीडियो ऑफ हिम डांसिंग बिकम्स एन इंटरनेट सेंसेशन"

वहीं एक और बड़ी न्यूज साइट मिरर ने हेडलाइन कुछ इस तरह बनाई...''डांसिंग प्रिजन ऑफिसर सस्पेंडिड आफ्टर हिलेरियस वीडियो गोज वायरल"

ब्रिटेन की न्यूज साइट एक्सप्रेस ने लिखा कि 'द वीडियो दैट गॉट अ प्रिजन ऑफिसर सस्पेंडिड आफ्टर अ 'प्री परेड परफॉर्मेंस'

हफिंगटनपोस्ट.इन ने लिखा कि ''तामिलनाडु जेलर्स स्मूद डांस मूव्स गो वायरल, एंड्स इन सस्पेंशन''

मीडिया सूत्रों के मुताबिक शंकरन अपनी टुकड़ी से साथ गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले चुके है। उम्मीद है शंकरन के साथ हुई घटना से बाकी पुलिसवाले सबक लेंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें