फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के रसोईये ने नशे में छेड़ दी छात्रा, विरोध करने पर जड़ दिए थप्पड़

Mon, 01 Jul 2019 11:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटे एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में तैनात रसोईये ने शराब के नशे में प्रशिक्षु छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेस कर्मचारी ने छात्रा के साथ बदतमीजी की और उसे तीन से चार थप्पड़ भी जड़ दिए। छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्राएं एकत्रित हुईं और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया है। आरोपी शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर रही है। रविवार शाम को छात्रा हॉस्टल की मेस के समीप मोबाइल चार्ज करने अकेली बैठी थी। इस दौरान मेस कर्मचारी ने उससे यह हरकत की।

विज्ञापन

इसके बाद छात्रा ने अपने अभिभावकों को सारी बात बताई। पीड़ित के पिता तुरंत कॉलेज के हॉस्टल में पहुंचे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी रसोईये को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया।  शिक्षण संस्थानों में छात्राओं से छेड़छाड़ की यह पहली घटना नहीं है। हमीरपुर जिले में इससे पूर्व भी कुछ शिक्षण संस्थानों में छेड़छाड़ और यौन शोषण के मामले सामने आ चुके हैं।

निजी शिक्षण संस्थान प्रबंधक और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि छात्रा की शिकायत के बाद मौके पर गई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया। घटना के समय आरोपी ने शराब का सेवन किया था। भादंसं की धारा 354, 354ए और 323 के तहत मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें