इसके बाद छात्रा ने अपने अभिभावकों को सारी बात बताई। पीड़ित के पिता तुरंत कॉलेज के हॉस्टल में पहुंचे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी रसोईये को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया। शिक्षण संस्थानों में छात्राओं से छेड़छाड़ की यह पहली घटना नहीं है। हमीरपुर जिले में इससे पूर्व भी कुछ शिक्षण संस्थानों में छेड़छाड़ और यौन शोषण के मामले सामने आ चुके हैं।
निजी शिक्षण संस्थान प्रबंधक और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि छात्रा की शिकायत के बाद मौके पर गई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया। घटना के समय आरोपी ने शराब का सेवन किया था। भादंसं की धारा 354, 354ए और 323 के तहत मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।