लोकसभा चुनावाें के मद्देनजर पैस के लेनदेन पर कड़ी नजर रखने के लिए गठित स्थिर निगरानी दल ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने शोघी बैरियर पर तीन लाख रुपये की नकदी पकड़ी है।
शिमला के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने बताया है कि निजी वाहन में आ रहे रामलाल से तीन लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।
कार्यकारी दंडाधिकारी रजनीश कुमार की अगुवाई में गठित दल के पूछताछ करने पर रामलाल इस रकम के बारे में सबूत पेश्ा करने में असफल रहे।
इसके चलते निगरानी दल ने राशि को जब्त कर लिया है।
उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि पचास हजार रुपये से ज्यादा राशि अपने साथ रखने के प्रमाण में कोई ठोस सबूत भी साथ रखे ताकि निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।