मैकलोडगंज के एक होटल से पुलिस ने कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रही दो महिलाओं को पकड़ा है।
- फोटो : demo pic
हिमाचल के धर्मशाला में मैकलोडगंज के एक होटल से पुलिस ने कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रही दो महिलाओं को पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार महिलाओं के पास पुलिस ने कथित रूप से 40 हजार रुपये कैश भी पकड़ा है।
पुलिस पूछताछ के दौरान एक महिला ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। हालांकि, पुलिस युवती के बयान की सच्चाई जानने के लिए तथ्यों को खंगाल रही है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि मनाली की ही एक महिला ने उसे जबरन सेक्स रैकेट के धंधे में धकेला है।
इस सेक्स रैकेट के धंधे में एक और महिला और उसका भाई भी शामिल है। ये लोग वर्ष 2014 से लगातार उसका जबरन शारीरिक शोषण करवा रहे हैं। उसके पास जबरदस्ती ग्राहक भेजे जाते हैं और पैसा ये दलाल ऐंठ रहे हैं।