फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के बटन जाम कर लोगों के पैसे उड़ाने वाला गिरोह दबोचा

Sat, 18 May 2019 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम मशीन के बटन फेविक्विक से जाम करने और एटीएम कार्ड बदलने के बाद लोगों के पैसे उड़ाने वाले गिरोह का जोगिंद्रनगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले तीन शातिरों को दबोच लिया है। तीनों ने पूछताछ में पैसे निकलवाने के कई तरीके बताए।

विज्ञापन


पुलिस को यह कामयाबी उस वक्त हाथ लगी जब शनिवार सुबह जोगिंद्रनगर में एसबीआई बैंक के एटीएम के आसपास कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। चुनाव के दौरान अलर्ट पुलिस ने तीनों को चेकिंग के लिए रोका तो वे घबरा गया।

पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो पुराने एटीएम कार्ड और फेविक्विक बरामद हुई। उनसे कड़ी पूछताछ कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस ने ऐसे एटीएम की फुटेज खंगाली, जहां पैसे उड़ाने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


बैजनाथ और चौंतड़ा के एटीएम से प्राप्त फुटेज में तीनों सदिग्धों की तस्वीरें दिखीं। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने बताया कि तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गिरोह क्षेत्र में कब से सक्रिय है, पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

इस तरह उड़ाते हैं पैसा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांव और छोटे कस्बों के एटीएम पर पहले रेकी करते हैं। बाद में जाल बिछाते हैं। एक व्यक्ति पहले एटीएम पर फेविक्विक डालकर बटन जाम करता है। एटीएम के अंदर जाने वाला जो आसानी से ठगी का शिकार हो सके, उसे ये लोग पहचानते हैैं और मदद के बहाने एटीएम में प्रवेश करते हैं।

कार्ड डालने के बाद उन्हें बार-बार पिन दबाने के लिए कहते हैैं। इसी बीच वह पिन हासिल कर लेते हैं और अंत में कार्ड बदल देते हैं। इसके बाद आसानी से उन कार्ड से पैसे निकालकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें