फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बेटे के झगड़े को रोकने गए छात्र की हत्या

Wed, 11 Mar 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के थाना क्षेत्र इंदौरा के तहत मंगलवार को जमा दो कक्षा के छात्र का कत्ल कर दिया गया। युवक अपने पड़ोस में रहने वाले बाप-बेटे के झगड़े में उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान झगड़ा कर रहे बेटे ने चाकू मार दिया। इससे युवक की मौत हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ब्यास नदी के किनारे उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान साहिल (18) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी वार्ड नंबर चार इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अरुण कुमार (19) पुत्र बिशन दास मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर अपने पिता से झगड़ा और मारपीट कर रहा था।
विज्ञापन

Trending Videos

सीने में चाकू घोंपकर हत्या

इसी दौरान जमा दो का छात्र साहिल वहां से गुजर रहा था तो उसने आरोपी के पिता को उसकी चंगुल से छुड़वाना चाहा। इस पर आरोपी तैश में आ गया और उसने तेजधार चाकू निकाल कर साहिल के सीने में घोंप दिया।

इसके बाद वह फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इंदौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नूरपुर के डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि वारदात के बाद मौके से फरार आरोपी को पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पैसे न देने पर पिता से झगड़ा करता था युवक

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूरपुर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। वारदात के बाद मृतक का परिवार सदमे हैं।

पैसा न मिलने पर पिता से झगड़ा करता था आरोपी
सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक नशेड़ी बताया जा रहा है। वह अकसर पिता से इसके लिए पैसों की मांग करता रहता था। बताया जा रहा है कि पैसा न मिलने पर आरोपी युवक अपने पिता से आए दिन झगड़ा करता था। वारदात के समय भी इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच झगड़ा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें