फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप खाई में लुढ़की, चालक की मौत

Wed, 26 Nov 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के तहत क्वारी के समीप एक पिकअप के गहरी खाई में लुढ़कने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दूसरा खाबू निवासी हुकम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसा इतना दर्दनाक था कि पिकअप गाड़ी ब्यास के किनारे पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि मंगलवार रात्रि को पिकअप वाहन चालक हुकम पंडोह से मंडी की ओर आ रहा था।

इस बीच क्वारी के समीप वाहन गहरी खाई में जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सूचना पुलिस को बुधवार सुबह मिली।

जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गहरी खाई में उतरने के लिए कोई रास्ता न होने के कारण पुलिस ने दमकल कर्मियों की सहायता ली।

दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक रेस्कयू कार्य कर गाड़ी से शव को बाहर निकाला। गाड़ी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम करवा लिया है। इस संबंध में एसपी मंडी मोहित चावला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें