फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, एक दर्जन श्रद्धालु जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ऊना क्षेत्र के पीरनिगाह के नजदीक टांडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग एक दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


इनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में डबल डैकर बनाकर लगभग तीन दर्जन के करीब श्रद्धालु सवार थे।

पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था कुछ ही दूर गया था कि एक तीखे मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जोरदार धमाका एवं चीखें सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब जालंधर के सभी श्रद्धालु

सभी श्रद्धालु पंजाब के जालंधर के रहने वाले है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद पंजाब के जालंधर से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहा था।

पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था कुछ ही दूर गया था कि एक तीखे मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जोरदार धमाका और चीखें सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

कई श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों की पहचान रीना, प्रवीण, जोगिंद्र पाल, कैलाशवंती, प्रीतम चंद, गुरदीप, इंद्रपाल के रूप में हुई।

सभी जालंधर के रहने वाले हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें