हिमाचल के जिला किन्नौर में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा देर रात हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार जिले के सापनी गांव में में देर रात ये हादसा हुआ।
यहां एक महेंद्रा पिकअप गाड़ी करीब 100 फुट नीचे खाई में जा गिरी। इससे तीन लोग जिसमें वाहन मालिक सूर्य प्रकाश नेगी, चद्र प्रकाश नेगी और नेपाली मूल के गोविदा की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अन्य घायल चंद्र बोरा खनेरी अस्पताल में उपचारधीन है। बताया जा रहा है कि ये चारों कड़छम से सापनी गांव की ओर जा रहे थे। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है।