फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला डाला आरटीआई सूचना में देने को बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की मौड़ा पंचायत कार्यालय में कुछ लोगों ने रिकॉर्ड को जला दिया। यह घटना रविवार देर रात को हुई। विभागीय जांच में सामने आया कि यह दस्तावेज आरटीआई सूचना देने के लिए तैयार किए गए थे। जिन असली दस्तावेजों से यह आरटीआई सूचना सत्यापित की गई थी, उन्हें भी जला दिया गया है।
विज्ञापन


मामले की सूचना सुबह ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान और सचिव को दी। इसके बाद पुलिस, पंचायतीराज अधिकारियों और बीडीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। पाया गया कि अज्ञात लोगों ने केवल उन्हीं दस्तावेजों को निशाना बनाया है, जिनके आधार पर मांगी गई आरटीआई सूचना का रिकॉर्ड बनाया गया था।

पुलिस और विभाग मामले की जांच में जुटा है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने पहले पंचायत कार्यालय का दरवाजा तोड़ा। फिर कार्यालय में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें से चुनिंदा दस्तावेज खंगाले। इनमें से कुछ को कार्यालय के बाहर ले जाकर सड़क की दूसरी ओर जला दिया है। घटना स्थल से पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। पंचायत की ओर से दर्ज शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जानबूझ कर दिया वारदात को अंजाम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया। जांच में सामने आया कि जानबूझ कर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले से जुड़े लोगों का हाथ इस घटना में हो सकता है। -रत्न चंद, सचिव मौड़ा पंचायत

यह घटना बेहद निंदनीय है। यह सरासर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की करतूत है। पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। रिकॉर्ड जलने से जो समस्या पेश आई है, उसका शीघ्र निदान ढूंढ लिया जाएगा। -योगेंद्र कुमार, बीडीओ सलूणी

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आपराधिक वारदात को अंजाम देने वालों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। -बीर बहादुर, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें