फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के ऑनलाइन स्टडी ग्रुप में भेज दिया अश्लील वीडियो, केस दर्ज

Mon, 20 Apr 2020 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर शहर में स्थित एक सरकारी स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन पाठय सामग्री मुहैया करवाने के मकसद से बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में एक बच्चे के अभिभावक ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जिस पर इस ग्रुप से जुड़े अभिभावक थाना पहुंच गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन


वीडियो पोस्ट करते ही ग्रुप से जुड़े सभी अभिभावक ग्रुप में अश्लील सामग्री पोस्ट करने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले अभिभावक के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि बिलासपुर शहर के रोड़ा सेक्टर में स्थित एक सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए ऑनलाइन पाठ्य सामग्री मुहैया करवाने के उद्देश्य से 18 अप्रैल को एक व्हाट्सऐप ग्रुप इसी स्कूल की ओर से बनाया गया था।

स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप में स्कूल में पढने वाले तमाम बच्चों के अभिभावकों को शामिल किया गया था और रूटीन में बच्चों तक पाठ्य सामग्री ऑनलाइन पहुंच रही थी। लेकिन अचानक इसी ग्रुप में शामिल एक बच्चे के अभिभावक ने इस व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद तमाम अभिभावक गुस्से में थाना में शिकायत लेकर पहुंचे। कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें