फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में कार्यरत नर्स ने पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 26 Nov 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी परियोजना चिकित्सालय झाकड़ी में तैनात नर्स ने पंखे से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उस वक्त महिला का पति घर में नहीं था। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था।

विज्ञापन


मृतक महिला की बहू दूसरे कमरे में थी। बार-बार कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी सास ने दरवाजा नहीं खोला तो बहू ने पड़ोसी को बुलाया। पड़ोसी ने आकर जब दरवाजा खोला तो देखा कि नर्स पंखे से लटकी हुई थी। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है। पुलिस के अनुसार झाकड़ी परियोजना चिकित्सालय में तैनात नर्स सरला (51) पत्नी सुधीर ठाकुर निवासी देओली (बिलासपुर) की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरला उच्च रक्तचाप की बीमारी से रहती थी परेशान

sucide shimla
 सरला उच्च रक्तचाप की बीमारी से परेशान रहती थी। वह एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी परियोजना चिकित्सालय झाकड़ी में तैनात थी और परियोजना के झाकड़ी स्थित ब्लॉक नंबर 5 के रूम नंबर 25 में रहती थी। तीन दिन से अवकाश होने के कारण मृतक महिला झाकड़ी में ही थी।

उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें