फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की गला घोंटकर हत्या, दादी-नानी के बाद मां भी गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2017 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल आनी (कुल्‍लू, हिमाचल प्रदेश)में जन्म के तीन घंटे बाद ही बेरहमी से बच्ची की गला घोंटकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। नानी-दादी के बाद पुलिस ने अब मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि मां की मौजूदगी में ही नवजात बिटिया की हत्या की साजिश रची गई।  
विज्ञापन


डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि प्रसव के पांच दिन बाद वीरवार को महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज के तुरंत बाद उन्हें थाने बुलाया गया और आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को पूरा शक है कि मां की मौजूदगी में इस हत्याकांड का चक्रव्यूह रचा गया है। हत्या के दिन ही मां को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेती, लेकिन प्रसव के बाद सावधानियों और देखरेख के लिए अस्पताल में ही पुलिस ने नजर रखी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी मां को आनी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मृतक बच्ची के पिता और दादा को इस हत्याकांड की साजिश की भनक तक नहीं थी। हालांकि, पुलिस हर पहलू पर नजर रखे हुए है। पुलिस पूछताछ जारी है। जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। 

क्या है मामला
25 मार्च को मंडी जिले के करसोग की एक महिला (19) प्रसव पीड़ा के बाद आनी अस्पताल में भर्ती हुई। उसकी मां और सास साथ में थीं। दोपहर करीब 2.10 बजे महिला ने बच्ची को जन्म दिया। शाम पांच बजे नर्स ने देखा कि बच्ची अचेत पड़ी हुई है।

उसके मुंह से खून निकल रहा था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रसूता महिला की शादी दो माह पहले हुई थी। हो सकता है समाज में बदनामी के डर से नानी और दादी ने नवजात को मारने का कदम उठाया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें