फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मृत मिला बुजुर्ग, हिरासत में दामाद

Thu, 25 Feb 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले जामली में एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जामली गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जगतराम का शव उनके घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर नाले में झाड़ियों के बीच बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटों के निशान थे।
विज्ञापन


लिहाजा, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए मृतक के दामाद को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जामली गांव के समीप नाले में एक बुजुर्ग का शव लोगों ने देखा।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान होने की वजह से मामला संदिग्ध लग रहा था, तो पुलिस टीम ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ, एएसपी मनमोहन सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन


एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्रित किया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। लिहाजा, पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के परिजनों के अलावा कुछ अन्य रिश्तेदारों और लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें पुलिस के पास कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के दामाद प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है। वह कुछ अरसे से ससुराल में ही रह रहा है।

हालांकि जांच प्रभावित न हो इसको देखते हुए पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। मगर हत्या की इस गुत्थी को जल्द ही सुलझाने का दावा भी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बुजुर्ग

की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के दामाद को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें