बिलासपुर जिला के घुमारवीं थाना के तहत ग्राम पंचायत कुठेड़ा के साड़ग गांव में जमीनी विवाद के मामले में एक परिवार के चार लोगों ने बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार ब्रह्मदास (62) के साथ ख्याली राम और उसका परिवार जमीनी विवाद को लेकर उलझ पड़ा। बुधवार रात हुई इस घटना में मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें ब्रह्मदास बुरी तरह से घायल हो गया।
परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल लेकर आए, जहां से जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। यहां पर ब्रह्मदास ने रात को दम तोड़ दिया।