फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किस डर से तिरुपति की शरण में पहुंचे नेताजी?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में खुद को कर्मचारियों का बड़ा नेता बताने वाला गोपाल दास वर्मा अब तिरुपति की शरण में पहुंच गया है। मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर इसकी लोकेशन तिरुपति बालाजी (आंध्र प्रदेश) की आ रही है।
विज्ञापन


सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी करने के आरोप में इनके खिलाफ थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज है और ये फरार हैं।

हालांकि पुलिस का दावा है कि एफआईआर होते ही आरोपी के घर दबिश दी गई लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। लेकिन अगले ही दिन कर्मचारी नेता ने बिलासपुर में प्रेस वार्ता कर पुलिस के खुफिया तंत्र की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों का नेता है गोपाल दास

गोपाल दास वर्मा मौजूदा समय में प्रदेश सर्व कर्मचारी पेंशनर श्रमिक, युवा बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष हैं। पुलिस के अनुसार कर्मचारी नेता ने शिकायतकर्ता गोपाल से फोरेस्ट गार्ड लगाने की एवज में 2.18 लाख लिए थे।

वहीं, गुमान से सरकारी महकमे में क्लर्क की नियुक्ति के लिए एक लाख ऐंठे हैं। गोपाल शर्मा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई है। अब तक इस मामले में रमन गुप्ता नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

आरोप है कि इस व्यक्ति को ही कर्मचारी नेता पीड़ितों से पैसे लेने भेजता था। फिलहाल पुलिस ने इससे पूछताछ शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें