फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फंदे से लटका मिला लापता युवक

Sat, 12 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के कृष्णानगर से गायब हुआ युवक समरहिल के एंदड़ी के जंगल में पेड़ से लटका मिला। स्थानीय पार्षद की सूचना पर समरहिल चौकी से गई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए देर शाम आईजीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अजय कुमार (30 से 35) निवासी कृष्णानगर के रूप में हुई है। मौके पर गई पुलिस टीम को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव रस्सी से पेड़ से लटका मिला है। यह स्थान बस्ती से कुछ दूर नाले में है। पुलिस के मुताबिक शव दो या तीन दिन पुराना ही लग रहा है।

मृतक की दस दिसंबर को थाना सदर में मिसिंग रिपोर्ट लिखवाई गई थी। अजय शिमला में ही पर्यटन कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि समरहिल की पार्षद दीक्षा ठाकुर ने शव के पेड़ से लटका होने की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर मामला दर्ज कर मौत के कारणों और युवक के जंगल तक पहुंचने को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही लग पाएगा। पार्षद दीक्षा ठाकुर ने बताया कि नेपाली मजदूरों ने इस घने जंगल में नाले के पास शव को देखा। इसकी सूचना उन्होंने दीक्षा को दी। इस पर उन्होंने तुरंत समरहिल चौकी को सूचित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें