बुधवार सुबह वह संस्कृत महाविद्यालय जाने के लिए तैयार हुआ था, लेकिन कॉलेज जाने के लिए थोड़ा लेट हो गया। जब वह पर्यटन निगम के होटल के साथ लगती सीढ़ियों से उतर कर कॉलेज जाने के लिए आगे बढ़ा।
इस दौरान वहां पर खड़े दो नकाबपोश व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बंद करके ब्लेड से उसकी बाजू और छाती पर काट दिया। वहीं, थोड़ी कोशिश करने के बाद वह वहां से भाग निकला और अपने क्वार्टर पहुंच गया।
यहां पहुंच कर उसने इसकी जानकारी अपने मकान मालिकों को दी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गांव की प्रधान मधुबाला को दी। इसके बाद छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया।
अफवाह न फैलाएं लोग : रंजन
वहीं इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने कहा कि अपने अपहरण की अफवाह फैलाने वाले नाबालिग छात्र पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएं और न ही अफवाहें फैलाएं। संदिग्ध दिखने की सूरत में वे उनसे मारपीट न करें, बल्कि पुलिस को सूचित करें।