फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्र ने फैलाई खुद के अपहरण की अफवाह, पुलिस ने लिया ये फैसला

Thu, 29 Aug 2019 04:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामुंडा (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अपने ही अपहरण  और उस पर नकाबपोशों की ओर से ब्लेड से हमला करने की अफवाह फैलाने पर कांगड़ा पुलिस एक नाबालिग छात्र पर मामला दर्ज करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से सूचना मिली कि एक नाबालिग छात्र का दो नकाबपोशों ने अपहरण किया और इस दौरान उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया है।

इस पर पुलिस ने नाबालिग छात्र से पूछताछ की और साथ ही उसके कमरे की तलाशी ली, जिसमें उसके कमरे से दो ब्लेड बरामद हुए। वहीं, पुलिस ने पंचायत प्रधान और छात्र के भाई की मौजूदगी में जब उससे पूछताछ की और उसके कमरे की तलाशी ली तो वहां पर ब्लेड मिले।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने अपने अपहरण की अफवाह फैलाई थी, क्योंकि वह शास्त्री नहीं करना चाहता, लेकिन घरवाले उसे जबरदस्ती यहां भेज रहे हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए ही उसने यह ड्रामा रचा। 

विज्ञापन

नाबालिग ने ऐसे बनाई थी कहानी

बुधवार सुबह वह संस्कृत महाविद्यालय जाने के लिए तैयार हुआ था, लेकिन कॉलेज जाने के लिए थोड़ा लेट हो गया। जब वह पर्यटन निगम के होटल के साथ लगती सीढ़ियों से उतर कर कॉलेज जाने के लिए आगे बढ़ा।

इस दौरान वहां पर खड़े दो नकाबपोश व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बंद करके ब्लेड से उसकी बाजू और छाती पर काट दिया। वहीं, थोड़ी कोशिश करने के बाद वह वहां से भाग निकला और अपने क्वार्टर पहुंच गया।

यहां पहुंच कर उसने इसकी जानकारी अपने मकान मालिकों को दी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गांव की प्रधान मधुबाला को दी। इसके बाद छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। 

अफवाह न फैलाएं लोग : रंजन
वहीं इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने कहा कि अपने अपहरण की अफवाह फैलाने वाले नाबालिग छात्र पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएं और न ही अफवाहें फैलाएं। संदिग्ध दिखने की सूरत में वे उनसे मारपीट न करें, बल्कि पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें