फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सुधीर शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक होने पर एफआईआर दर्ज

Wed, 15 Feb 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के शहरी विकास और नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा के फेसबुक अकाउंट को हैक करने वाले अज्ञात शातिर के खिलाफ शिमला के साइबर क्राइम थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंत्री ने लिखित में शिकायत देकर कहा कि किसी ने उनका फेसबुक एकाउंट हैक कर दिया और एक जाली एकाउंट बनाकर उनके नाम से कई लोगों को मैसेज भेज दिए। उनकी छवि को खराब करने नीयत से ऐसा किया गया है।

इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन हैं इस बारे में साइबर थाने से जांच करने का आग्रह किया गया है। साइबर क्राइम थाने में मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि  शनिवार को मंत्री का फेसबुक एकाउंट अचानक हैक कर लिया गया था।
विज्ञापन


उनके अकाउंट से कुछ लोगों को आपत्तिजनक पोस्ट भी भेजे गए हैं। यह जानकारी खुद सुधीर शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट में दी थी। सुधीर शर्मा ने बताया कि उन्हें फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी अमेरिका की सिलिकॉन वेली स्थित इसके कार्यालय से मिली है।

उन्हें मेल कर बताया गया है कि उनका यह खाता 11 फरवरी 2017 को 1:53 बजे मनाली के पास लॉग इन किया गया है। इससे कुछ भद्दे और आपत्तिजनक पोस्ट भी भेजे गए हैं। इसका पता चलने पर शहरी विकास मंत्री ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल को दी। लिखित में शिकायत आने के बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें