फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मामा, भांजे को मार दी गोली

Sun, 26 Apr 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होली (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले के कुआंह गांव में मामा ने भांजे को गाली मार दी। मामूली सी बात पर कहासुनी हुई और मामा ने भांजे पर गोली दाग दी। घायल की पहचान बंटू पुत्र लेचू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंटू अपने मामा दिलू राम के घर गया हुआ था जहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस पर बंटू मामा के कमरे से बाहर चला गया। रात करीब ग्यारह बजे बंटू अपने मामा के बेटे राकेश के साथ था तभी दोबारा मामा दिलू राम कमरे के बाहर आकर खड़ा हो गया और भांजे को बाहर आने के लिए कहने लगा। कुछ ही देर में दिलू राम ने अपनी बंदूक से बंद दरवाजे पर गोली दाग दी। यह गोली बाहर खड़े बंटू की टांग में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा। बंटू को रात को ही भरमौर अस्पताल लाया गया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा रेफर कर दिया गया है। बंटू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी दिलू राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। भरमौर थाना प्रभारी ज्ञान चंद ठाकुर का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी। बंदूक के लाइसेंस के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें