बठाहड़ के कटलचा गांव ( कुल्लू, हिमाचल पद्रेश) में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी गुरदयाल मौके पर से फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निरमंड के गांव भडारी का युवक काशल चंद (21) बंजार के कटलचा गांव में शुक्रवार रात को गुरदयाल के घर मेहमान बनकर आया था। रात के समय उसकी गुरदयाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर तैश में आकर गुरदयाल ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।