फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने पर लात मारकर छत से गिराया, मौत

Sat, 19 Jan 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़का ग्राम पंचायत के डंडी गांव में शादी समारोह में आए व्यक्ति की उधार के पैसे वापस मांगने पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महेंद्र कुमार पुत्र बुद्धिया निवासी गांव अथेड़ पंचायत मौड़ा वीरवार शाम को बाड़का पंचायत के डंडी गांव में रिश्तेदार के शादी समारोह में आया था। यहां पर उसकी मुलाकात रमेश कुमार पुत्र खेमती निवासी डिहोई से हुई।

विज्ञापन


महेंद्र ने रमेश कुमार से उधार के पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। इसको लेकर दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई। बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। रमेश ने गुस्से में आकर महेंद्र कुमार को लात मारकर घर की छत से नीचे गिरा दिया। इससे महेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी। लहूलुहान हालत में ग्रामीण महेंद्र कुमार को रात को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उसने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन

मृतक की बेटी ने बयान दिया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। मृतक की बेटी का भी बयान दर्ज किया। वह घटना के समय मौके पर मौजूद थी। उसने पुलिस को बताया कि जब वह अपने पिता का बचाव कर रही थी तो आरोपी ने उसे भी मारा। उसने बताया कि उधार के कितने पैसे थे, इस बारे में जानकारी नहीं है।

पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।  
डीएसपी सलूणी रामपाल राणा ने बताया कि हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 325, 323, 341, 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें