फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ कहासुनी के बाद फंदे से झूला पति

Sun, 28 Apr 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बाहू के गांव तून में एक युवक ने फंदा लगाकर  जान दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक की अपनी पत्नी के साथ मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया है। परिजनों के ब्यान कलमबंद कर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र ताबे राम निवासी तून गांव, बंजार यहां वार्ड एक में किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रमेश अपनी पत्नी का मोबाइल लेकर दूसरे कमरे में चला गया। जब पत्नी देर रात उठी तो उसने रसोई में अपने पति को फंदे से लटकता देखा।

उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक बंजार के नए बस अड्डे में पार्किंग में वाहनों की पर्ची काटने का कार्य करता था। उधर, थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें