फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: छात्रनेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Wed, 04 Mar 2020 10:18 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
घायल छात्र को पहुंचाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार देर शाम एक छात्र नेता को गोली मार दी गई। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के किसान पीजी कॉलेज के पास छात्रसंघ उपाध्यक्ष सूरज चतुर्वेदी को बुधवार देर रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। कॉलेज के सामने महरी खावां मोड़ पर अपनी सफारी में
विज्ञापन


बैठे 28 वर्षीय सूरज चतुर्वेदी से बदमाशों ने महारीखावां जाने का रास्ता पूछा और जवाब देने से पहले फायर कर दिया। गोली कंधे में लगते ही गाड़ी में ही सूरज लहूलुहान हो गए। गोली की आवाज से आसपास अफरातफरी मच गई। घटना स्थल से कुछ ही दूर स्थित घर के लोग भी पहुंच गए। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। सवा नौ बजे प्राथमिक इलाज शुरू हुआ लेकिन हालात नाजुक देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। एएसपी पंकज ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें