फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक का हुआ वो हाल कि दंग रह जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार के हाथों मजबूर एक आशिक को अपनी प्रेमिका को मुंह बोली बहन बताकर उससे मिलने उसके घर पहुंचना खासा मंहगा साबित हुआ। गांववासियों ने आशिक को रंगेहाथ पकड़कर न सिर्फ उसकी आशिकी का भूत उतारा, बल्कि इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे इलाके की शांति भंग होने के अंदेशे से हवालात की सैर करवा दी।
विज्ञापन


हुआ यूं कि उपमंडल मुख्यालय अंब के साथ लगते एक गांव की एक युवती को यह युवक अकसर तंग किया करता था। युवक की हरकतों से तंग आकर युवती ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत में भी की थी। इसके चलते गांववासी भी गांव में किसी अजनबी के आने पर सतर्क रहते थे, ताकि युवक को पकड़ा जा सके। शुक्रवार देर सायं युवक उससे मिलने उसके घर आ पहुंचा। गांव के ही किसी युवक ने उस अज्ञात युवक को युवती के घर की ओर जाते देख लिया।
विज्ञापन

पहुंच गया हवालात

उसने इसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को दी। गांववासी जब युवती के घर की ओर गए और उन्होंने युवक से पूछताछ की तो पहले तो उसने खुद को युवती का मुंह बोला भाई बताया। युवक से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई खोलकर हकीकत बयान कर डाली।

युवक ने बताया कि वह कई दिनों से युवती से मिला नहीं था। इसलिए उससे रहा न गया और वह युवती से मिलने उसके घर ही पहुंच गया। सच्चाई जानकर कुछ गांववासी आवेश में आ गए और उन्होंने युवक की खूब खातिरदारी की। यही नहीं, इसके बाद मौके पर पुलिस बुला ली गई और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें